फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सड़कों पर उतरकर बैनर, तख्तियां लेकर छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सड़कों पर उतरकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Tue, 04 Jun 2019 10:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं ने सड़कों पर उतरकर बैनर और तख्तियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मंगलवार को विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और पौधरोपण करने का आह्वान किया। इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दत्तनगर में ग्रीन पीस इको क्लब और एनएसएस के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य निशा कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
स्कूल हिंदी प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया। रैली को प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल परिसर से रवाना किया। रैली के बाद कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण स्पर्धा में रीता, नैतिक, शंकर, अदिति, तनुजा, सुष्मिता और श्वेता ने भाग लिया। नारा लेखन में श्रेया, सुहाना, अदिति, कशिश, आरती, रीता, मुस्कान, शंकर, सुभाष, उपासना, मोनिका, खुशबू, रीतिका, रूचिका, हेमंत, अविनाश, अजय, अनुज, नितिन, राहुल, दिवेश, इशिता और पायल ने अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में लता, चेष्टा, पुष्पा, वर्षा, हनी, रीतिक, रजिया, लक्ष्मी, माया, चेतन, स्वाति, तनुजा, तेंजिन, सूरज, दीपक, आलोक, विक्रांत, पायल, विजय, निखिल, मनीष और हितेन ने भाग लिया। वहीं जमा एक और दो कक्षा के छात्रों ने स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान भी छेड़ा। प्रतियोगिता में बिंदू कश्यप, चेतन शर्मा, विद्या गुप्ता, देशन नेगी और सुंदर लता ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। अंत में मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को नवाजा। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रामपुर ने भी स्कूली बच्चों के साथ रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई। बोर्ड के सुनील नेगी ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। बच्चों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया और वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रावमापा झाकड़ी में भी विश्व पर्यावरण दिवस एवं विद्यार्थी परिषद के शपथ समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल प्राचार्य ऋतु भारद्वाज ने विद्यार्थी परिषद इकाई विद्यालय सत्र 2019-20 को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं उन्होंने स्कूल परिसर से पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को वायु प्रदूषण के प्रति जागरूक किया। सभी छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सुभाष सदन ने विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस दौरान स्कूल में हेड ब्वॉय और हेड गर्ल का भी चुनाव किया गया, जिसमें प्रियांशु को हेड ब्वॉय और अर्चना को हेड गर्ल चुना गया। इसके अलावा स्कूल के गंाधी, नेहरू, सुभाष और पटेल सदन के हेड ब्वॉय और हेड गर्ल भी चुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed