फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नारा लेखन में नेहा ने पहला, कविता ने दूसरा और आदित्य ने झटका तीसरा स्थान

प्रिय कंवर और कृष ने बनाया सबसे सुंदर चित्र

Tue, 04 Jun 2019 10:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। एनसीसी स्वयंसेवियों और इको क्लब के सदस्यों ने स्कूल परिसर से बाजार होते हुए बस स्टैंड तक जागरूकता रैली निकाली और लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया।
स्कूली छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर की सफाई भी की। वहीं इस दौरान नारा लेखन, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नारा लेखन प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में नेहा शर्मा ने पहले स्थान पर बाजी मारी। कविता ने दूसरा और आदित्य शाक्या ने तीसरा स्थान झटका। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर कृतिका, दूसरे स्थान पर अंकुश और तीसरे स्थान पर चारु रही। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में प्रिय कंवर ने पहला, हेमंत ने दूसरा और साहिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में कृष पहले, हनीश दूसरे और कनिका तीसरे स्थान पर रहे। निबंध लेखन प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में सेहर प्रथम, निखिल द्वितीय और रितिका तृतीय स्थान पर रहे। कनिष्ठ वर्ग में पलक ने पहला, ज्योति ने दूसरा दूसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में वैशाली ने पहला भीष्म ने दूसरा और साक्षी ने तीसरा स्थान झटका।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य केसी वर्मा ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हर प्रयास करने की बात कही। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी प्रदीप कुमार, इंदु शेखर, आशा ठाकुर, वंदना, निराला, सुमन मांटा, रीता खेवटा, नीता, दीपक शर्मा, संजय कुमार, कुलविंद्र वर्मा और देश राज सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed