{"_id":"5cf3ec73bdec2207863ac802","slug":"155948964810-rampur-hp-news88","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा राम मैन ऑफ द सीरीज, हर्ष कायथ चुने बेस्ट बल्लेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा राम मैन ऑफ द सीरीज, हर्ष कायथ चुने बेस्ट बल्लेबाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकलेच(रामपुर बुशहर)। 12/20 वैली के देवठी में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता जगूणी के नाम रही। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जगूणी ब्लैक कैप और मैड ब्वॉयज कमलाऊ के बीच खेला गया, जिसमें जगूणी की टीम ने कमलाऊ को शिकस्त देकर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में देवठी पंचायत प्रधान इंदुबाला बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। वहीं उप प्रधान बलबीर चौहान विशेष अतिथि मौजूद रहे। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार ने मुख्यातिथि व अन्य मेहमानों का स्वागत किया।
युवक मंडल देवठी के अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि एक सप्ताह तक चली इस ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में इलाके की 35 टीमों ने दमखम दिखाया। स्पर्धा का फाइनल मुकाबला जगूणी और कमलाऊ के बीच खेला गया। जगूणी ने पहले खेलते हुए निर्धारित दस ओवर में 118 रन बनाए। जगूणी की तरफ से भीष्म ने अपनी टीम को 42 रनों का योगदान दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी कमलाऊ की टीम 96 रन पर ढेर हो गई। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के लिए सेवा राम को प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के खिताब से नवाजा गया। वहीं कमलाऊ टीम के हर्ष कायथ को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। मुख्यातिथि ने स्वर्गीय विनोद चौहान मेमोरियल क्रिकेट कप की विजेता टीम को 41 हजार रुपये नकद और उप विजेता टीम को 20 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया।
इस मौके पर युवक मंडल उपाध्यक्ष अविनाश मुखिया, कोषाध्यक्ष हरबंज कुमार, सचिव अनिल चौहान, मुख्य सलाहकार धर्म सिंह मुखिया, कपिल धुली, विरेंद्र मुखिया, हरिश शर्मा, रिंकू शर्मा, रोहित शर्मा, यशवंत शर्मा, गोविंद मुखिया, सुशील, बाबू राम शर्मा, मोहन सिंह चौहान, प्रेम, अनिल शर्मा और संजीव चौहान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।