{"_id":"5ce41c2cbdec22074d53c38d","slug":"15584533441523-8-rampur-hp-news138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना अधिकारियों को करवाई गई रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना अधिकारियों को करवाई गई रिहर्सल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी कल्पा सुरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में मतगणना अधिकारियों को अंतिम रिहर्सल बचत भवन रिकांगपिओ में करवाई गई। इस रिहर्सल के दौरान उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव की किन्नौर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गणना 23 मई 2019 को रिकांगपिओ स्थित बचत भवन में की जाएगी। मतगणना प्रात: 08 बजे आरंभ होगी। मतगणना के लिए टेबलों की रेंडोमाइजेशन उसी दिन सुबह की जाएगी।
मतगणना के लिए 10 टेबल लगाए जाएंगे। किन्नौर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 13 राउंड में करवाई जाएगी। जिन पर एक मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक के अतिरिक्त सूक्ष्म पर्यवेक्षक तैनात होंगे। ईवीएम के अतिरिक्त पांच वीवीपैट की गणना भी की जाएगी। जिसके लिए अलग से मतगणना टेबल स्थापित किया जाएगा। मतगणना का कार्य आम पर्यवेक्षक की उपस्थिति में होगा।
विज्ञापन
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी मतगणना टेबल पर विभिन्न चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के एजेंटों के बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी। मतगणना कार्यों में तैनात सभी अधिकारियों से मतगणना के दौरान निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। मतगणना केंद्र पर मोबाइल फोन ले जाना वर्जित होगा।
विज्ञापन