{"_id":"5ce41c1fbdec220715068c8e","slug":"155845333114-rampur-hp-news64","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवलुओं संग श्रद्धालु भी ढोल नगाड़ों की थाप पर खूब झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवलुओं संग श्रद्धालु भी ढोल नगाड़ों की थाप पर खूब झूमे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। देवनगर पंचायत में दो दिवसीय ऐतिहासिक बिरशी मेले की धूम रही। मंगलवार को पंचवीर चतरखंड देवता साहिब ब्रांदली की विदाई के साथ मेला संपन्न हुआ। मेले में वाद्य यंत्रों की धुनों पर दिनभर स्थानीय ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और देवलुओं ने जमकर नाटी डाली।
मेले में दूर-दूर से विभिन्न इलाकों के लोगों ने अपनी हाजिरी भरी। मेले में देवता साहिब के गुर ने बामड़ डालकर देव परंपरा का निर्वहन किया। मेले के समापन अवसर पर लोगों ने जहां देवताओं से आशीर्वाद लिया, वहीं ढोल-नगाड़ों की थाप पर खूब झूमे।
विज्ञापन
मंदिर कमेटी देवनगर के कारदार बृज लाल और पुजारी दीपक भारद्वाज ने कहा कि दो दिवसीय प्राचीन बिरशी मेला देव विदाई के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्थानीय ग्रामीणों और लोगों ने बिरशी मेले का लुत्फ उठाया। मेले में पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर ग्रामीणों ने दिनभर नाटी डाली।
विज्ञापन
मंगलेश्वर मंदिर परिसर में देर शाम तक ढोल नगाड़ों की थाप पर ग्रामीण और देवलु झूमते रहे और शाम को देव विदाई के साथ बिरशी मेला संपन्न हुआ। इस मौके पर मंदिर कमेटी के कारदार सरचंद शर्मा, मोतमीन मंहिद्र भंडारी, कारदार कर्म चंद, महिंद्र खनाशू, देविंद्र मेहता, ईश्वर दास, पीयूष मेेहता, सुदेश चौहान, पवन चौहान, कुलदीप नेगी, मोनू भलूनी, विकास लांबा और ललित सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।