फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   हनोल मंदिर से रविवार को लौटी लोक पंचायत की जागरूकता यात्रा

हनोल मंदिर से रविवार को लौटी लोक पंचायत की जागरूकता यात्रा

Mon, 20 May 2019 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
महासू मंदिर को पांचवां धाम घोषित करे सरकार
विज्ञापन

मांग को लेकर लोक पंचायत ने निकाली तीन सौ किमी यात्रा
श्रद्धालुओं ने तांदी नृत्य प्रस्तुत कर लिया देवता का आशीर्वाद
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा। देवता महासू महाराज के हनोल मंदिर को उत्तराखंड का पांचवां धाम बनाए जाने की मांग को लेकर लोक पंचायत की ओर से करीब तीन सौ किलोमीटर जन जागरूकता यात्रा निकाली गई। यात्रा चकराता से होकर देर शाम को महासू देवता मंदिर हनोल पहुंची। यात्रा में शामिल करीब पांच सौ मोटर बाइक सवार और अन्य वाहनों से लोग रात्रि जागरण के लिए हनोल पहुंचे हैं। देवता महासू महाराज का हनोल मंदिर उत्तराखंड के जौनसार बाबर, जिला शिमला, सिरमौर और सोलन के लोगों की आस्था का केंद्र माना जाता है।
इस अवसर पर लोक पंचायत की यात्रा का स्थानीय लोगों और मंदिर समिति के सदस्यों ने जोरदार भव्य स्वागत किया। मंदिर समिति ने एक हजार श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की थी। महासू मंदिर में रात्रि जागरण के बाद लोक पंचायत के सदस्यों ने रविवार सुबह मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद परंपरागत तांदी नृत्य प्रस्तुत कर महासू देवता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद हनोल में स्वच्छता अभियान छेड़ा गया। रविवार को ही हनोल से वाया अटाल और मीनस से यात्रा विकासनगर की ओर लौटी है। यात्रा में शामिल राष्ट्रपति तटरक्षक पदक से सम्मानित भारतीय तटरक्षक पूर्वी समुद्री सीमा क्षेत्र के कमांडर व अपर महानिदेशक केआर नौटियाल और यात्रा संयोजक अनिल तोमर के नेतृत्व में लोगों से मंदिर की पवित्रता बनाए रखने को स्वच्छता अभियान पर जोर दिया। लोक पंचायत के सदस्यों ने चौपाल मंडलीय प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
विज्ञापन

सिद्धपीठ हनोल मंदिर के राजगुरू और चंद राम राजगुरु के अनुसार यात्रा का मकसद महासू मंदिर हनोल को पांचवां धाम बनाए जाने के अतिरिक्त पहाड़ी संस्कृति को सहेज कर रखने, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, आपसी भाईचारे और सौहार्द को बनाए रखना है। इस मौके पर उत्तराखंड विस अध्यक्ष के सूचना अधिकारी भारत चौहान, लोक पंचायत के वरिष्ठ सदस्य श्रीचंद शर्मा, रंगकर्मी नंदलाल भारती, पंडित केशव राम, कुंदन सिंह चौहान, रणवीर सिंह तोमर, बसंत शर्मा, प्रेमचंद शर्मा, आशीष चौहान, श्रीचंद शर्मा, दूला राम शर्मा, गंभीर चौहान, गजेंद्र जोशी, सुनील बिष्ट, विक्रम सिंह राजगुरु, नरेंद्र नौटियाल, रोशन लाल और जय किशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed