{"_id":"5ce2d308bdec22078c36f5c6","slug":"15583690857-rampur-hp-news46","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रहमेश्वर महादेव मंदिर में शतचंडी शांद महायज्ञ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रहमेश्वर महादेव मंदिर में शतचंडी शांद महायज्ञ शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर में
शतचंडी शांद महायज्ञ शुरू
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन उपमंडल के बड़ागांव में ब्रह्मेश्वर महादेव के मंदिर में शतचंडी शांद महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। सैकड़ों वर्षों बाद आयोजित इस महायज्ञ में विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालु बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं।
शतचंडी शांद महायज्ञ का शुभारंभ देव स्नान एवं जल यात्रा के साथ हुआ। 26 मई को क्षेत्र के अन्य देवी-देवता इस महायज्ञ में पधारेंगे। 27 मई तक ब्रह्मेश्वर महादेव के मंदिर में नित्य पाठ एवं हवन किए जाएंगे। इस महायज्ञ के उपलक्ष्य पर मंदिर परिसर में सोमवार को पंडित विरेश मैत्रीय के द्वारा भक्ति प्रवचन का शुभारंभ हुआ, जो कि 25 मई तक चलेगा। देवता गूर सुरजीत और पुरुषोत्तम ने बताया कि इस महायज्ञ का आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए किया जा रहा है। महायज्ञ में पारंपरिक तरीके से पूजा-पाठ का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों से महायज्ञ में पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु भक्ति रस से सराबोर हुए। कार्यक्रम के दौरान पंडित मैत्रिय ने कई भक्तिमय संगीत की भी प्रस्तुति दी।