{"_id":"5cd6f491bdec2207532a5790","slug":"155759124416-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष अध्यक्ष, विशाल राणा बने उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष अध्यक्ष, विशाल राणा बने उपाध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। जय मां भीमाकाली प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन की बैठक यूनियन के विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान यूनियन की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसहमति से मनीष शर्मा को यूनियन के अध्यक्ष की कमान सौंपी गई।
शनिवार को रामपुर में यूनियन के प्रधान खेल चंद नेगी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में चुनी गई शेष कार्यकारिणी में विशाल राणा को उपाध्यक्ष, जीत नेगी और संतोष नेगी सचिव बनाया गया। राकेश छोल्टा कोषाध्यक्ष, गोविंद थाडा प्रेस सचिव चुना गया।
विज्ञापन
इसके अलावा खेलचंद नेगी और भगवान दास को राज्य इकाई के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। यूनियन के नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि यूनियन की मांगों और मुद्दों के निपटाने के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन