फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कन्या स्कूल रोहडू में छात्राओं को दी आय व्यय बचत की जानकारी

कन्या स्कूल रोहडू में छात्राओं को दी आय व्यय बचत की जानकारी

Fri, 10 May 2019 09:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने आय-व्यय, बचत के बारे में जाना
विज्ञापन

स्टेट कोआपरेटिव बैंक की रोहड़ू शाखा ने लगाया शिविर
कन्या स्कूल की छात्राओं ने जानी बैंक की योजनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। प्रदेश स्टेट कोआपरेटिव बैंक की रोहड़ू शाखा की ओर से कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहडू में शुक्रवार को वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं को आय व्यय और बचत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर की अध्यक्षता बैंक के प्रबंधक कुशल वर्मा ने की।

राज्य सहकारिता बैंक की ओर से छात्राओं को बैंक की आय, व्यय, लाभांश, बचत के बारे में विस्तार से बताया गया। वहीं शिविर में स्कूल की छात्रों को सुरक्षित नेट बैंकिंग, किसान क्रेडिट कार्ड, आनलाइन कैश ट्रांजेक्शन सहित सरकार की अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने छात्राओं को बैंक की ओर से उपलब्ध होने वाली अन्य सुविधाओं के लिए भी जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान बैंक के सह प्रबंधक शीतल शर्मा ने भी कई योजनाओं के बारे में छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं से सवाल जवाब भी किए गए। उन्होंने कहा कि इससे पहले इसी स्कूल में पहले चरण का शिविर 26 अप्रैल को लगाया गया था। इसके बाद तीसरे चरण का शिविर कुछ दिन बाद इसी स्कूल में लगेगा। स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष संघेल ने बैंक प्रबंध का शिविर के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed