फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सीटू ने सावड़ा कुडडू में मनाया मजदूर दिवस

सीटू ने सावड़ा कुडडू में मनाया मजदूर दिवस

Wed, 01 May 2019 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
सरकारें पूंजीपतियों के इशारे कर रही काम
विज्ञापन

सावड़ा कुड्डू में बोले सीपीआईएम के राज्य कमेटी सदस्य
सीटू ने मनाया मजदूर दिवस, शहीदों को किया याद
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर रोहड़ू में सीटू से संबंधित मजदूरों की ओर से सावड़ा कुड्डू परियोजना के एडिट-3 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीपीआईएम के राज्य कमेटी सदस्य व किसान नेता संजय चौहान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उनके साथ महिला समिति की राज्य कमेटी सदस्य फालमा चौहान विशेष रुप से मौजूद रही। इस मौके पर शिकागो के शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया।

इस अवसर पर संजय चौहान ने कहा कि आज की सरकारें पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही हैं। सीटू इसका कड़ा विरोध करती है। मजदूर लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। जनवरी 2019 को देशभर के मजदूरों ने 18वीं हड़ताल की, लेकिन देश की सत्तासीन सरकार ने मजदूरों की एक भी मांग को पूरा नहीं की है। इसलिए इस चुनाव में देश का मजदूर सत्तासीन सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगा। साथ ही केंद्र में एक धर्म निरपेक्ष सरकार के गठन के लिए मतदान करेगा। इस मौके पर सीटू इकाई के अध्यक्ष संसार चंद खलास्टा, सीपीआईएम लोकल कमेटी महासचिव अजय कुमार दुल्टा, जगदीश, सुनील, सुरेंद्र मेहता, लोकिंद्र सिंह, होमिंदर खुराना, विनोद, नितेश, गलोवर सिंह, सुनील मेहता और पवन भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed