{"_id":"5cc87c7fbdec22078360720c","slug":"1556643008103-7-7-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिंगला में होगी शिव मंदिर की प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिंगला में होगी शिव मंदिर की प्रतिष्ठा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भगवान नृसिंह स्वामी एवं देवता साहिब यज्ञेश्वर महाराज शिंगला के निर्देशानुसार शिंगला में नवनिर्मित शिव मंदिर (देओरा) की प्रतिष्ठा का आयोजन 3 से 7 मई तक किया जाएगा। इस दौरान शिंगला, उरू, कलना, उमरी और डकोलढ़ के समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जाएगा।
इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के आराध्य देवता साहिब दमुख डंसा, देवता साहिब दोगुणू लालसा, देवता साहिब जाहरू नाग शनेरी, देवता साहिब जाख रचोली, देवता साहिब लक्ष्मी नारायण कुमसू और स्थानीय देवता साहिब यज्ञेश्वर शिंगला विशेष रूप से मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेंगे। इस संबंध में मंदिर कमेटी शिंगला के प्रधान रतन भारद्वाज, कृष्ण कुमार शास्त्री, मदन गोपाल, देवीचंद गौतम और लीलाधर गौतम ने बताया कि 3 मई को शिव मंदिर का शुभ आरंभ और कलश स्थापना की जाएगी। वहीं शाम को आचार्यों द्वारा पाठ किया जाएगा और यह सिलसिला सात मई तक जारी रहेगा। 6 मई को दोपहर बाद से शाम तक जाइयों को स्वागत किया जाएगा। वहीं शाम पांच बजे इस धार्मिक अनुष्ठान में आधा दर्जन देवताओं का स्वागत होगा। अन्य क्षेत्रों से आए देवताओं का स्वागत यज्ञेश्वर महाराज द्वारा स्वयं किया जाएगा। 7 मई को प्रात: 7 बजे से 9 बजे तक आचार्यों द्वारा मंदिर में पाठ, 9 से 11 बजे तक हवन और कन्या पूजन, 11 से 1 बजे तक शिखा पूजन एवं कलश स्थापना की जाएगी। यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न होगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से इस धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। वहीं सात मई को मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन