फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ज्यूरी की दर्जन पंचायतों में अघोषित कट से लोग परेशान

ज्यूरी में अघोषित बिजली के कट बने आफत

Wed, 01 May 2019 11:27 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी क्षेत्र की एक दर्जन पंचायतों में बिजली के बार-बार कट लगने से ग्रामीण में खासा रोष है। इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में बार-बार लग रहे बिजली के कट आफत बन गए हैं। 28 और 29 अप्रैल को ज्यूरी, सराहन सहित 15/20 क्षेत्र की करीब एक दर्जन पंचायतों के दर्जनों गांव में अंधेरा पसरा रहा।

क्षेत्र के विजय कुमार, सुशील, हरि मेहता, संजीव वर्मा, राजीव, जय किशन, रतन लाल, दिनेश चौहान और सुरेंद्र के अनुसार बिजली के बार-बार गुल होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शादियों के पीक सीजन में क्षेत्र के कई गांव में चल रहे विवाह कार्यक्रमों में भी बिजली बार-बार खलल डालती रही है। मौसम के अनुकूल रहने पर भी बिजली का बार-बार गुल होना बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहा है।
विज्ञापन


वहीं इस संबंध में बिजली बोर्ड के कोटला के अधिशासी अभियंता बीडी भारद्वाज के अनुसार ट्रांसफार्मर को जाने वाली केबल में खराबी आने से दिक्कतें आ गई थी। अब खराब केबल को दुरुस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed