{"_id":"5cc5ce6ebdec2207863a9a59","slug":"155646737616-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजाक बनकर रह गया अग्निशमन केंद्र का आपात नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजाक बनकर रह गया अग्निशमन केंद्र का आपात नंबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के एकमात्र अग्निशमन केंद्र रिकांगपिओ में आपातकालीन टेलीफोन नंबर 101 सेवा अपने आप में जी का जंजाल बनी हुई है। आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही 101 टेलीफोन सेवा जिले के लोगों के लिए मजाक बन कर रह गई है। जिले में होने वाली आगजनी की घटनाओं को लेकर जब केंद्र में फोन किया जाता है तो कॉल रामपुर, सोलन और नालागढ़ बज रही है।
अभी हाल ही में 20 अप्रैल 2019 को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस हमीरपुर से रिकांगपिओ की ओर आ रही थी। देर रात पोवारी में बस में अचानक आग लग गई। बस में 13 यात्री सवार थे। इस बीच चालक, परिचालक और 13 सवारियां बस की खिड़की खोलकर बाहर निकलने में कामयाब हुईं। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने 101 टेलीफोन पर फोन किया तो यह फोन रामपुर जाकर लगा। यहां तैनाती फायरमैन राजपाल ने घटना को लेकर रिकांगपिओ के फायरमैन गणेश को सूचित किया।
अग्निशमन केंद्र रिकांगपिओ के प्रभारी मस्त राम ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली तो टीम तुरंत मौके पर रवाना हुई। आपातकालीन 101 टेलीफोन से कोई जवाब जनता को नहीं मिला। इस संबंध में जनता ने उप दंडाधिकारी कल्पा सुरेंद्र ठाकुर को फोन कर अग्निकांड की सूचना दी। इस के बाद उन्होंने अग्निशमन विभाग, होमगार्ड सुरेश कुमार को इस अग्निकांड की जानकारी दी।
विज्ञापन
अग्निशमन केंद्र रिकांगपिओ के प्रभारी मस्त राम का कहना है कि उन्होंने 101 आपात सेवा को लेकर एक लिखित शिकायत भी दी है। शिमला स्थित बीएसएनएल के चीफ जनरल मैनेजर के दफ्तर में संपर्क किया गया तो शिमला के डीईटी दौलत राम ने कहा कि इस काम को सुंदरनगर डिविजनल कमिश्नर हरीश गुप्ता से संपर्क करने को कहा गया।
समस्या को लेकर हरीश गुप्ता ने कहा कि अभी तक इस बारे कोई शिकायत नहीं आई है। यदि ऐसी समस्या है तो उसकी जांच की जाएगी।