फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   एसएल जनारथा मुख्य संरक्षक और सीता राम वर्मा चुने अध्यक्ष

जो दल करेगा समस्याओं का निदान, उसी को देंगे समर्थन

Sun, 28 Apr 2019 10:47 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। सशस्त्र सीमा बल के सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति शिमला की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान यह फैसला लिया गया कि जो भी पार्टी अर्द्धसैनिक बल के कल्याण और समस्याओं का निदान करेगी, वे उसी को समर्थन देंगे। बैठक सेवानिवृत्त उप महानिरीक्षक वीके शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सिरमौर, बिलासपुर, शिमला और सोलन जिले के सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
बैठक में सभी सदस्यों ने सरकार से मांग उठाई कि 2004 से पहले स्थगित पेंशन को बहाल किया जाए। दूरदराज के इलाकों में भी केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना और सीएसडी कैंटीन सुविधा का लाभ दिया जाए। हो सके तो यह कैंटीन सुविधा मोबाइल रूप से दी जाए। पेंशन पर इनकम टैक्स को भी हटाया जाए। इसके अलावा दो अन्य मांगों पर भी सरकार प्रतिनिधियों से तुरंत बातचीत कर सभी समस्याओं का समाधान करें।
विज्ञापन

वहीं बैठक में सुनिश्चित किया गया कि शिमला में एक पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिन सदस्यों के पेंशन संबंधित मामले लंबित हैं, वे महासचिव शंकर लाल चौहान के पास अपने दस्तावेज जमा करवा दें, जिससे अग्रिम कार्रवाई प्रेषित की जा सके। संघ की मासिक बैठक अब माह के दूसरे शुक्रवार को आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएल जनारथा को सौंपा मुख्य संरक्षक का कार्यभार
सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसहमति से एसएल जनारथा को मुख्य संरक्षक और सीता राम वर्मा को अध्यक्ष चुना गया। शेष कार्यकारिणी में आरएस ठाकुर और रूप दास को उपाध्यक्ष, सह संपर्क एवं प्रचार अधिकारी आईसी राही, एसी गर्ग कानूनी सलाहकार, रामस्वरूप गर्ग, हंसराज कोषाध्यक्ष, शंकर लाल चौहान, पीके वर्मा, महासचिव एवं संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed