फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कटगांव के विनोद चुने प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट

कटगांव के विनोद चुने प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट

Sat, 27 Apr 2019 03:16 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावानगर (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावानगर (किन्नौर) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 27 Apr 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के कटगांव में पांडव युवा क्लब क्राबा की ओर से आयोजित चार दिवसीय स्वर्गीय सुजान सिंह नेगी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में डब्ल्यूवाईसी कटगांव ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल मैच में डब्ल्यूवाईसी कटगांव ने यांगपा को शिकस्त देकर प्रतियोगिता अपने नाम की। प्रतियोगिता में कटगांव के विनोद को मैन ऑफ दी सीरीज के खिताब से नवाजा गया। इस प्रतियोगिता में अंकुश को बेस्ट बॉलर, यांगपा-2 के अंकुश बेस्ट बैट्समैन और कटगांव के शुभम बेस्ट कीपर चुने गए।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला डब्लयूवाईसी कटगांव और यांगपा-2 के बीच खेला गया। मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही। खिताबी मुकाबला दस-दस ओवरों का खेला गया। डब्लयूवाईसी कटगांव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 152 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी केवाईसी यांगपा-2 ने कांटे की टक्कर देते हुए 144 रन बनाए, लेकिन जीत दर्ज नहीं कर सकी। डल्यूवाईसी कटगांव की टीम ने प्रतियोगिता पर अपना कब्जा जमाया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष शिव कुमार और सचिव राजकुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्र की 20 टीमों ने दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता की विजेता टीम को 15,555 रुपये नगद राशि व ट्रॉफी और उप विजेता टीम को 7,777 रुपये की राशि और ट्रॉफी से भेंटकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि और किन्नौर भाजपा एसटी मोर्चा अध्यक्ष परविंद्र विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं इस मौके पर हैंडलूम उद्योग निदेशक बलदेव नेगी, किन्नौर भाजपा एसटी मोर्चा अध्यक्ष परविंद्र नेगी, महामंत्री राजपाल नेगी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष देव ऋषि नेगी, महामंत्री कन्या देवी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष यशवंत नेगी, मंडल भाजयुमो अध्यक्ष योग राज नेगी, बीडीसी सदस्य देवा चारस, एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जेपी नेगी, पूर्व प्रधान विनोद जिंटू, यांगपा पंचायत उपप्रधान कुशक पाल नेगी, विद्यासागर नेगी, शिव सिंह नेगी, मनोहर नेगी और नवीन नेगी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed