{"_id":"5cb4a9cabdec2214243085a5","slug":"15553438918-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविंद्र फिर बने आनी खंड के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविंद्र फिर बने आनी खंड के अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। रविंद्र कुमार को प्राथमिक शिक्षक संघ आनी इकाई का अध्यक्ष पद सौंपा गया है। इकाई की चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता एचपी पीटीएफ के संरक्षक इंद्र ठाकुर और जिला महासचिव बिहारी लाल परमार ने की। चुनाव में प्राथमिक शिक्षक संघ आनी इकाई के 228 शिक्षकों ने भाग लिया।
अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए सर्वसहमति न बनने के चलते दोनों उम्मीदवारों के बीच विधिवत चुनाव प्रक्रिया द्वारा वोटिंग की गई। जिसमें निवर्तमान प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार और शिक्षक सुमेश कुमार के बीच चुनाव प्रक्रिया हुई। जिसमें सभी 228 शिक्षकों ने संविधानिक तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें निवर्तमान अध्यक्ष रविंद्र कुमार को 134 मत पड़े, वहीं उनके प्रतिद्वंदी सुमेश को 92 मत पड़े। इसके अलावा दो मत निरस्त हुए। ऐसे में रविंद्र कुमार ने दूसरी बार प्राथमिक शिक्षक संघ आनी के अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। इसके अलावा अन्य सभी पदों के लिए सर्वसम्मति बन पाई। जिसमें अध्यक्ष रविंद्र कुमार के अलावा नानक चंद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हितेंद्र साहसी को महासचिव, दिलीप राणा को कोषाध्यक्ष और रामानंद को महालेखाकार नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
नवनियुक्त कार्यकारिणी अब तीन साल के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ आनी इकाई का कार्यभार देखेगी। नवनियुक्त कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारियों ने सभी शिक्षक सदस्यों का उन्हें चुनने के लिए आभार जताया है और कहा कि उनपर जो शिक्षकों ने विश्वास जिताया है उस पर वे पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। चुनाव के पश्चात सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की और शिक्षकों के उत्थान तथा समस्याओं को दूर करने के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। वहीं शिक्षकों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी का जोरदार स्वागत किया और कुल्लवी नाटी डालकर खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन