{"_id":"5ca4de59bdec2213f932fdc6","slug":"155430877716-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ-सफाई न रखने पर 12 दुकानदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ-सफाई न रखने पर 12 दुकानदारों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर मुख्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम के औचक निरीक्षण से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बुधवार को फूड सेफ्टी के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रिकांगपिओ बाजार में औचक निरीक्षण किया। टीम ने मीट, चिकन, सब्जियों की दुकान, होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में साफ-सफाई की व्यवस्था और लाइसेंस जांच की।
टीम ने साफ-सफाई की व्यवस्था में कोताही बरतने वालों को चेतावनी दी और नोटिस थमाए। वहीं करीब सौ किलोग्राम गली-सड़ी सब्जियों को फेंकवाया। 12 दुकानदारों को साफ सफाई की उचित व्यवस्था न रखने पर नोटिस दिए गए। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी रिकांगपिओ डॉ. पद्म सिंह नेगी ने कहा कि जिला में खाद्य वस्तुओं की बिक्री करने वालों के पास लाइसेंस होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
जिले में एक अभियान छेड़ा गया है, जिसके तहत होटल, ढाबा सहित अन्य खाद्य वस्तुओं की जांच की जा रही है। इस दौरान यदि खाद्य वस्तुओं और सफाई व्यवस्था में कमी पाई गई तो जुर्माने के साथ-साथ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर सहायक आयुक्त फूड एंड सेफ्टी धर्मेंद्र चौहान, बीसीसी समन्वयक रमेश चंद नेगी और छेरिक ज्ञालबो नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन