फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   प्रदेश की चारों सीटों पर विजय प्राप्त कर राहुल गांधी के कंधो को मजबूत करेगी पार्टी:कुलदीप

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में हर वर्ग को दी तवज्जो

Thu, 04 Apr 2019 11:09 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र कुमारसैन पहुंचे कुलदीप सिंह राठौर का इलाके की जनता ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यदि ठियोग-कुमारसैन की जनता का आशीर्वाद रहा तो वह इस विधानसभा को अपनी कर्मभूमि बनाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि यह क्षेत्र उनका घर है।

यदि यहां पर अटके पड़े विकास कार्यों को गति नहीं दी गई तो मुख्यमंत्री को घेरा जाएगा। इससे पूर्व कुमारसैन दरबार मैदान में पहुंचने पर कुलदीप राठौर का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन


राठौर ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव पूरे विधानसभा की जनता के लिए भी अग्नि परीक्षा है, जहां पर सबकी निगाह कांग्रेस की लीड पर टिकी है, जो उनका भविष्य तय करेगी। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र में हर वर्ग को तवज्जो दी गई है। देश में सरकार बनते ही इस घोषणा पत्र को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए विकास कार्य आज ठप पड़े हैं, जिससे क्षेत्र की जनता त्रस्त है। उन्होंने कुलदीप राठौर को कांग्रेस का भविष्य कहा और लोगों को आने वाले चुनाव में कांग्रेस को भरपूर समर्थन की अपील की है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रहे दीपक राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने देश में राजतंत्र की प्रथा को खत्म कर लोकतंत्र की स्थापना की है। लोकतंत्र में जनता नेता चुनती है, न कि विरासत और उत्तराधिकारी को नेता बनाया जाता है। इस दौरान चार भाजपा पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के बीस लोगों ने कांग्रेस पर आस्था जताई है।


वहीं इस मौके पर कांग्रेस नेता दीपक राठौर, उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, जिलाध्यक्ष यशवंत छाजटा, कांग्रेस प्रवक्ता नरेद्र कंवर, अतुल शर्मा, राजेंद्र वर्मा, धर्मेंद्र, बलदेव ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, रूपेश कंवल, महिंद्र राजटा, आशा कंवर, प्रमोद चौहान, चुनी लाल वर्मा, उज्जवल मेहता, निशांत ठाकुर और मदन शर्मा सहित क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधि के अलावा कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed