{"_id":"5ca4dd66bdec2214216cd5b0","slug":"155430853411-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की हाई वोल्टेज से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की हाई वोल्टेज से लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू। बिजली की हाई वोल्टेज के कारण राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दशालनी में काफी नुकसान हुआ है। हाई वोल्टेज से स्कूल में रखे बिजली के उपकरण जल गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे सहित एलईडी मॉनिटर भी जल गए हैं।
स्कूल प्रधानाचार्य सुभाष संघेल ने बताया कि मंगलवार शाम दशालनी में बिजली की हाई वोल्टेज के कारण स्कूल में रखे सभी बिजली के उपकरण जल गए। सभी कक्षाओं के बल्ब और लाइट ट्यूबें भी जल गई हैं। स्कूल के चार कंप्यूटर, तीन प्रिंटर और एक एलईडी मॉनिटर जला है।
विज्ञापन
बिजली की हाई वोल्टेज से सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान हुआ है। इन सब के कारण स्कूल कार्यालय में आवश्यक कार्य प्रभावित हुए हैं। हाई वोल्टेज से स्कूल में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इस संबंध में विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को बताया गया है।
विज्ञापन
बुधवार को बिजली कर्मचारियों ने आकर लाइन में फाल्ट ठीक किया है। स्कूल में हुए लाखों के नुकसान को शिक्षा विभाग के ध्यान में लाया जाएगा। वहीं इस संबंध में बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अशोक रूपटा के अनुसार बिजली की हाई वोल्टेज कैसे हुई, इस संदर्भ में अभी जानकारी नहीं है। लाइन में आए फाल्ट को ठीक कर दिया गया है।