{"_id":"5c965dc7bdec224b9d4f63b8","slug":"155335836517-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों की शहादत को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की शहादत को किया नमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड, एमएड कॉलेज नोगली (बलना) में शहीदी दिवस पर शहीदों को नमन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
शहीदी दिवस पर मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे प्रदेश विवि के सहायक आचार्य डॉ. चमन लाल बंगा ने भी क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि इन शहीदों ने सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिससे उनके बाद आने वाली पीढ़ी आजादी की हवा में सांस ले सके। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. नवीन कुमार मोक्टा ने शहीदी दिवस पर प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। संस्थान की प्रशिक्षु छात्रा दिक्षु ने शहीदों के जीवन और देश के लिए किए गए बलिदान पर भाषण पेश किया। प्रशिक्षु छात्रा संतोषी ने भी इन शहीदों पर सुंदर कविता गाकर सुनाई। अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. चमन लाल बंगा, डॉ. नवीन कुमार मोक्टा, शिक्षक, गैर शिक्षक वर्ग और प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से मेरा रंग दे बसंती चोला, माहे रंग दे बसंती चोला गाकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजली दी।
विज्ञापन