{"_id":"5c965cdebdec22140a175354","slug":"155335813115-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टापरी-जानी सड़क पर सफर हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टापरी-जानी सड़क पर सफर हुआ मुश्किल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के निचार खंड की रामनी पंचायत को जोड़ने वाली टापरी-जानी सड़क बीते लंबे अरसे से खस्ताहाल है। करीब 8 किलोमीटर मार्ग पर हजारों ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सफर करने के लिए मजबूर हैं। लिंगे से जानी तक करीब तीन किलोमीटर सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। सड़क पर कभी भी हादसा पेश आ सकता है। ग्रामीणों में रोष है कि लोक निर्माण विभाग से बार-बार की शिकायत करने के बाद भी इस संबंध में कोई पहल नहीं की जा रही है।
इस सड़क से रामनी पंचायत के तहत आने वाले गांव रामनी, जानी और लिंगे गांव की करीब 1500 की आबादी लाभान्वित होती है। बीते लंबे समय से सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है। इसका खामियाजा आज पंचायत के हजारों ग्रामीण भुगत रहे हैं। रोजाना ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वहीं इस संबंध में पूर्व प्रधान रामनी कृष्णा नेगी, ग्राम कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील कुमार नेगी, उपाध्यक्ष किशोरी नेगी, विक्रम नेगी, जीवन नेगी, शिशुपाल नेगी, दीपक नेगी, दिनेश नेगी, संजू नेगी और नरेश नेगी सहित कई अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से शीघ्र सड़क को सुधारने की मांग की है, जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानियां न झेलनी पड़ें।
विज्ञापन
वहीं लोक निर्माण विभाग भावानगर के अधिशासी अभियंता आरएल चौहान के अनुसार उपरोक्त सड़क पर भूस्खलन होने के कारण कुछ जगह पर सड़क बैठ रही है। इसके चलते सड़क की हालत काफी खराब हो गई है। जल्द ही सड़क को सुधारने का कार्य शुरू किया जाएगा।