{"_id":"5c950b63bdec2214380c318b","slug":"155327173713-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर काम करने वाले सदस्य पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर काम करने वाले सदस्य पुरस्कृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी खंड के वरिष्ठ माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक पाठशालाओं की विद्यालय प्रबंधन समितियों के लिए कार्यशाला का शुक्रवार को एसडीएम आनी के सभागार में आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापक, एसएमसी अध्यक्षों सदस्यों और पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बतौर मुख्यातिथि एसडीएम आनी चेत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खंड परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य अमर चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया और अभिभावकों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
खंड शिक्षा समन्वयक देवेंद्र शर्मा ने मंच संचालन करते हुए आनी खंड के स्कूलों द्वारा जिला और प्रदेश स्तर पर हासिल की गई उपलब्धियों का बखान किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्रोत व्यक्तियों सुमेश मेहता ने शिक्षा का अधिकार, अमर चौहान ने अभिभावक-अध्यापक संबंधित, गोविंद ठाकुर ने महिला सशक्तिकरण और मूल्यवान शिक्षा पर प्रकाश डाला। वहीं विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भी ज्ञानवर्द्धक कार्यक्रमों के माध्यम से समा बांधा। प्राथमिक पाठशाला के स्कूली छात्रों ने सरकारी स्कूल चले हम, देश प्रेम से ओतप्रोत समूहगीत, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी के छात्रों ने पुलवामा शहीदों को याद किया और पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया।
विज्ञापन
मुख्यातिथि और एसडीएम आनी चेत सिंह ने बेहतर कार्य करने के लिए एसएमसी सदस्यों और छात्रों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी शीला नेगी, प्रधानाचार्य अमर चौहान, बीडीसी अध्यक्षा अंजना भारती, अनु चौहान, देवेंद्र शर्मा, जवाहर ठाकुर, हरीश ठाकुर, श्यामा नंद, कुंदन शर्मा, राकेश ठाकुर, पीएनबी के प्रबंधक विकास कोटनाला, बीडीसी संदीप्ना ठाकुर, प्रतिमा सुमन, गौयला आजाद, प्रधान कृष्ण ठाकुर, दीपिका शर्मा, अनीता ठाकुर, मदन शर्मा, राम कृष्ण ठाकुर, जीवन शर्मा, एलआर सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।