फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   विज्ञान प्रश्रोतरी में निवेदिता और तमन्ना ने मारी बाजी

विज्ञान प्रश्नोत्तरी में निवेदिता और तमन्ना प्रथम

Sun, 17 Mar 2019 12:18 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला खवांगी में जिला स्तरीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रिकांगपिओ के आसपास करीब 58 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस उपलक्ष्य पर भाषण, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, स्लोगन, लेखन और पोस्टर बनाना सहित कई अन्य स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा के जौहर दिखाए। ये प्रतियोगिताएं कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में आयोजित हुईं।
इस अवसर पर शिक्षा उपनिदेशक प्राथमिक अशोक नेगी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को विज्ञान विषय को रोचकता से पढ़ना चाहिए। नेगी ने डॉक्टर सीवी रमन के योगदान के बारे भी छात्रों को जानकारी दी। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में निवेदिता नेगी और तमन्ना हिमालयन पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ ने पहले स्थान पर बाजी मारी। अर्चिशा और आस्था डीएवी स्कूल रिकांगपिओ, दिशा और रितिका सीसे स्कूल कल्पा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नैंसी और ईशा सीसे स्कूल रिकांगपिओ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में दिव्य प्रभा डीएवी स्कूल रिकांगपिओ ने पहला, आशंसा उड़ान पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ ने द्वितीय और समीक्षा सीसे रिकांगपिओ ने तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन में आंचल नेगी डीएवी रिकांगपिओ प्रथम, विजय कुमार सीसे सीसे कल्पा द्वितीय और आराधना देवी चंडिका सीसे स्कूल कोठी तीसरे स्थान पर रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में अमनदीप सीसे स्कूल रिकांगपिओ प्रथम, सविता देवी चंडिका सीसे स्कूल कोठी द्वितीय और हरज्ञल सीसे रिकांगपिओ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, विज्ञान क्विज के कनिष्ठ वर्ग में अनुष्का और सक्षम डीएवी रिकांगपिओ प्रथम, संगीता और ईशा मिडिल स्कूल दाखो दूसरा, उर्वशी और संगीता सीसे स्कूल रिकांगपिओ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में ऋषभ एसडी पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ प्रथम, अर्जुन मिडिल स्कूल खवांगी दूसरा और अभय डीएवी रिकांगपिओ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में शिवानी मिडल स्कूल युवारंगी प्रथम, पल्लवी नेगी उड़ान पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ द्वितीय और प्रकृति राणा एसडी स्कूल रिकांगपिओ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed