{"_id":"5c8d2266bdec2213ea538404","slug":"155275334410-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण में हितेश, निबंध लेखन में प्रियंका प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण में हितेश, निबंध लेखन में प्रियंका प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। सहभागिता हमारी और आपकी कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नम्होंग में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आनी थाना के सहायक उप निरीक्षक टेक चंद विशेष रूप से मौजूद रहे।
सहभागिता टीम के दिवान राजा ने जिला कुल्लू पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि आज सहभागिता टीम ने अपनी सौ गतिविधियां पूर्ण कर शतक पूरा किया है। अभियान के तहत जिला कुल्लू पुलिस के साथ जुड़े नेहरू युवा केंद्र, रोवर एंड रेंजर, महिला मंडलों और युवक मंडलों सहित पुलिस प्रशासन को सफलतापूर्वक एक वर्ष पूरा करने पर बधाई दी। पिछले वर्ष एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री के नेतृत्व में 28 फरवरी को इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी। टेक चंद ने नशे में अवैध व्यापार और नशे का सेवन करने वालों के खिलाफ पुलिस की ओर से की जाने वाली कार्रवाई से लोगों को अवगत करवाया। उन्होंने सभी बच्चों को एनडीपीएस एक्ट 1985 में वर्णित धाराओं के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
वहीं, इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में हितेश ने पहला, योगिता ने दूसरा और शीतल सागर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में प्रियंका ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय और ऋषभ ने तृतीय स्थान हासिल किया। पेंटिंग में सान्या, प्रिया और नीरज ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन में लोकेश ने पहला, कल्पना ने दूसरा और चमेली ने तीसरा स्थान हासिल किया। टिंकू शर्मा ने सभी युवाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होने और समाज में जागरूकता फैलाने की बात कही। विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य राम सिंह ठाकुर और शारीरिक शिक्षक तारा चंद जिंदल ने सहभागिता हमारी और आपकी प्रोजेक्ट की सराहना की।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रोजेक्ट के संयोजक बीजू, प्रकाश, हरिभजन, राकेश ठाकुर, बालक राम, रिचा ठाकुर, संतोष ठाकुर, प्रदीप कुमार, हिमांशी परमार, नरेंद्र, तारा चंद, नरेश, रवि, श्याम चंद, रमेश कुमार और भारती सहित कई अन्य मौजूद रहे।