फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नेरवा बाजार में गाड़ियों की लोडिंग व अनलोडिंग के लिए समय निर्धारित

नेरवा में सुबह नौ से 10 बजे तक नहीं होगी गाड़ियों की लोडिंग-अनलोडिंग

Sun, 17 Mar 2019 12:19 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नेरवा(रोहड़ू)। पुलिस थाना नेरवा के नवनियुक्त एसएचओ ने शनिवार को व्यापार मंडल के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र की कानून व्यवस्था को बनाए रखने पर चर्चा की गई। इसके नशे के कारोबार को रोकने के लिए स्थानीय लोगों को सहयोग करने का आह्वान किया। साथ ही बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गाड़ियों की लोडिंग और अनलोडिंग का समय भी निर्धारित किया गया।

पुलिस थाना नेरवा के एसएचओ प्रदीप ठाकुर ने कहा कि कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। क्षेत्र में नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस कड़े कदम उठाएगी। इसके लिए स्थानीय लोगों और मीडिया का सकारात्मक सहयोग आवश्यक है। बैठक में व्यापारियों के साथ चर्चा कर निर्णय लिया गया कि पीक ऑवर में सुबह नौ से दस बजे और सांय साढ़े तीन से साढ़े चार बजे तक बाजार में कोई भी लोडिंग-अनलोडिंग नहीं की जाएगी। एसएचओ नेरवा ने व्यापारियों से आग्रह किया कि बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने में सहयोग करें। एसएचओ ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं पर भी नशे के अवैध कारोबार की सूचना हो तो उनके मोबाइल नंबर 7018192022 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रुप से गुप्त रखी जाएगी। बैठक में व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिख्टा, उपाध्यक्ष दिनेश अमरेट, रणधीर राठौर, नरेंद्र ठाकुर, जगत चौहान, श्याम डमाल, नछत्र सिंह, हैप्पी ओक्टा भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed