फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   भाषण प्रतियोगिता में अंजना ने मारी बाजी

भाषण प्रतियोगिता में अंजना ने मारी बाजी

Sat, 16 Mar 2019 09:50 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Sat, 16 Mar 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
निरमंड महाविद्यालय में छात्रों
विज्ञापन

को समझाई मतदान प्रणाली
युवाओं से लोस चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान का आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
निरमंड (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में छात्र-छात्राओं के लिए शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व की जानकारी दी गई।
हिम संस्कृति संस्था के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। संस्था के अध्यक्ष शिवराज ने बताया कि इस कार्यक्रम में निरमंड महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान छात्रों में भाषण प्रतियोगिता, एकलगीत, समूहगीत, नाटक और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कॉलेज की छात्रा अंजना कुमारी ने सबसे बेहतरीन भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में नया जोश नई उमंग होती है। अब भारत युवा देश बन चुका है और युवाओं को राष्ट्र के लिए काम करना होगा। इसके अलावा डिग्री कॉलेज निरमंड की छात्रा अंजली, करिश्मा, गुंजन, चंदा, पवन नेगी, भीष्म, रितिक, दिव्य, वीना, सतीश, यशिका, मनीराम, गौरव, गुरुदेव, सुनील, प्रगति ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रो. होशियार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। रोशन लाल, संजीव कुमार, रितिका पाल, राज भगती, अनिल वर्मा, धन प्रकाश शर्मा, शिवराज शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को लोकसभा चुनाव में मतदान करने और अधिक से अधिक युवाओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की अपील की। चुनाव कानूनगो प्रणीत कुमार ने कहा कि आनी निरमंड में जो भी युवा 1 जनवरी 2019 को 18 साल की आयु पूरा कर चुके हैं, वे सभी युवा 22 अप्रैल तक मतदाता सूची में नाम दर्ज कर सकते हैं, ताकि सभी युवा मतदान कर सकें। डिग्री कॉलेज के चार छात्र नए मतदाता चुने गए। प्रणीत कुमार ने कहा कि अपने-अपने पोलिंग बूथ पर जाकर फार्म भर सकते है। इस मौके पर शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed