फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   चौधरी अड्डे में खुले आसमान के नीचे हजारों यात्री परेशान

चौधरी अड्डे में खुले आसमान के नीचे हजारों यात्री परेशान

Sat, 16 Mar 2019 09:50 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Sat, 16 Mar 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में बस स्टॉप की सुविधा नहीं, यात्री हो रहे परेशान
विज्ञापन

धूप और बारिश में खुले आसमान के नीचे करना पड़ रहा बस का इंतजार
चौधरी अड्डा के स्टॉपेज पर शौचालय और पेयजल की भी नहीं कोई व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में बस स्टॉपेज की सुविधा न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व कांग्रेस सरकार ने यहां स्थित पुराने बस अड्डे को स्थानांतरित कर एनएच पांच पर बनाया है। वहीं, भाजपा नेताओं ने भी पुराने बस अड्डे की बहाली को लेकर कुछ समय तक सड़कों पर उतर कर मोर्चा खोला, लेकिन वर्षों बाद भी यहां से बस पकड़ने वाले हजारों यात्री परेशानियां झेलने को मजबूर हैं। स्थानीय प्रशासन, नगर परिषद और एनएच प्राधिकरण यात्रियों की समस्या दूर करने में पूरी तरह से विफल साबित हुए हैं। भाजपा के सत्ता में काबिज होने के बाद क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने भी बस अड्डे की बहाली का मुद्दा ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
शिमला, कुल्लू, किन्नौर और मंडी जिले के हजारों लोग व्यापार, अस्पताल और अन्य कार्यों के लिए यहां पहुंचते हैं। यहां नया बस अड्डा बनने के बाद पुराने बस अड्डे में नया ढांचा तैयार किया गया है, जहां नगर परिषद की ओर से लाइब्रेरी और जिम चलाया जा रहा है। अब चौधरी अड्डा स्थित बस स्टॉपेज पर रोजाना हजारों लोग दिक्कतें झेल रहे हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यहां न बैठने की व्यवस्था है, न शौचालय और न ही पेयजल की कोई व्यवस्था है। बारिश हो या फिर चिलचिलाती धूप, यहां यात्री खुले आसमान नीचे बस सेवा लेने को मजबूर हैं। पुराने बस अड्डे की बहाली को लेकर चुनाव से पहले भाजपा नेताओं ने कई प्रदर्शन किए और सरकार बनने के बाद बस अड्डा बहाली के भी बड़े- बड़े वायदे किए थे, लेकिन आज तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाया गया। बस अड्डे की बहाली तो दूर यहां यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भी कोई पुख्ता बंदोबस्त नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों राजेंद्र ठाकुर, हेमराज नेगी, संजीव कुमार, प्यारे लाल, मोहर सिंह, राजीव कुमार, विनोद चौहान, चरण सिंह, राधा कृष्ण, जगत कुमार, गुरदयाल सिंह, प्रेम राज, टेक चंद, संदेश चौहान ने कहा कि हजारों यात्री रोजाना यहां से अपने-अपने क्षेत्रों के लिए बसें पकड़ते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार, प्रशासन और संबंधित महकमे कोई कदम नहीं उठा रहे। वर्षों से जनता खुले आसमान के नीचे बस पकड़ने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोक सभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच प्राधिकरण के एक्सईएन पीसी नेगी ने कहा कि एनएच पर स्टॉपेज बनाने पर कोर्ट की मनाही है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद को उचित कदम उठाने चाहिए। प्राधिकरण से जो सहयोग चाहिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed