फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   झमाकड़ा और घुमर नृत्य पेश कर छात्राओं ने लूटी वाहवाही

झमाकड़ा और घुमर नृत्य पेश कर छात्राओं ने लूटी वाहवाही

Sat, 16 Mar 2019 09:50 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Sat, 16 Mar 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने झमाकड़ा और घुमर नृत्य पर मचाया धमाल
विज्ञापन

पीजी कॉलेज रामपुर में वार्षिक समारोह की धूम
एसडीएम नरेंद्र चौहान ने नवाजे कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राएं
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर के सभागार में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह में डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस नेगी और पूर्व प्राचार्य आरके कायस्था विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
वार्षिक समारोह की शुरुआत छात्राओं ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद छात्र छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम पेश का खूब समा बांधा। छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य घुमर और कांगड़ा जिले के पारंपरिक नृत्य झमाकड़ा पर रंगारंग कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कलाकारों ने पहाड़ी, हिंदी, किन्नौरी, पंजाबी गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। छात्रों की ओर से पेश लोक नृत्य झमाकड़ा के प्रदर्शन को खूब सराहा गया। छात्र छात्राएं देर शाम तक पहाड़ी धुनों पर थिरकते रहे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. केसी कश्यप ने कॉलेज में वर्ष भर आयोजित की गई गतिविधियों का ब्योरा मौजूद दर्शकों और मुख्यातिथि के समक्ष पेश किया। उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों और शिक्षकों की रिपोर्ट पेश कर उनकी उपलब्धियों को गिनाया। इस मौके पर उप प्राचार्य एलएस वर्मा, प्रो. एलसी वर्मा, डॉ. रामलाल नेगी, प्रो. सूजय कपिल, डॉ. पुष्पा नेगी, पीटीए अध्यक्ष दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष त्रिलोक शर्मा, रोजश्वरी शुक्ला, उमादत्त भारद्वाज सहित शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में इन्हें मिला सम्मान
समारोह में शिक्षा, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाली सोनू, संतोषी, हीना ठाकुर, मिली कश्यप, पारूल सरकैक, नीतिका, प्रेम लता, मनीष, संदीप, नेहा डोगरा, मोनिका, धर्मपाल, मोनिका, श्रीतिमा, जमुना, दिव्या, तान्या, इंद्रा, साक्षी, जितेंद्र, चंद्र, मंजी, अजय, सुनील, तिलक, अजय, राहुल, रवीना, अनुराधा, मनीषा को भी खेलकूद मे अव्वल रहने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा आरती, पुनीत, रीतिका, निखिल, अजय, अनीता, ललित, सुनील, साहिल, अविनाश, दीवान, किरण, अंजू, रवीना, सरला, दीपराज, कबीर, शबनम, शिवानी, राखी, रंखा, वंदना, दिव्या, मोनिका, अंकिता सहित अन्य मेधावियों को एसडीएम नरेंद्र चौहान ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी मेधावियों को जीवन में कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक विकास का एकमात्र जरिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed