फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   हिमपात के बाद डोडरा क्वार पहुंचा हेलीकॉप्टर

हिमपात के बाद डोडरा क्वार पहुंचा हेलीकॉप्टर

Sat, 02 Feb 2019 09:34 PM IST
Shalu Shalu Shalu Shalu
Updated Sat, 02 Feb 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
रोहडू। सरकार का हेलीकॉप्टर शनिवार को आखिर लंबे इंतजार के बाद डोडरा क्वार पहुंचा। अस्पताल से उपचार के लिए रेफर किए गए मरीजों को हेलीकॉप्टर से शिमला पहुंचा दिया गया है। क्षेत्र के लोगों ने सरकार का आभार व्यक्त किया है। सड़क बंद होने के बाद दस दिनों से हेलीकॉप्टर के इंतजार में बैठे लोगों ने शनिवार को उस समय राहत महसूस की, जब सरकार का हेलीकॉप्टर सुबह क्वार के हेलीपैड पर उतरा। गांव के लोग पूर्व सूचना मिलने पर पहले से इसके इंतजार में थे। इस क्षेत्र के अठारह लोगों को क्वार से शिमला पहुंचाया गया है। इसमें अधिकांश बीमार लोग उपचार के लिए शिमला पहुंचाएं गए हैं। क्वार में करीब दस दिन से बीमार लोग हेलीकॉप्टर की मांग कर रहे थे। जिस्कूण पंचायत के प्रधान राजेश चौहान, क्वार पंचायत के पूर्व प्रधान शंकर चौहान, डोडरा पंचायत के प्रधान धर्म पाल, जाखा पंचायत के प्रधान गोवर्धन सिंह ने हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन और उपमंडल प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मांग की है कि सप्ताह में एक दिन सड़क खुलने तक यहां के लिए हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध करवाई जाए। डोडरा क्वार के एसडीएम रती राम ने कहा शनिवार को हेलीकॉप्टर ने यहां से एक उड़ान भरी। उसमें अठारह लोगों को शिमला भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इनमें अधिकांश लोग बीमार थे। कुछ लोग अभी बच गए हैं। इसके लिए दोबारा हेलीकॉप्टर की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed