{"_id":"5c30da2dbdec2256f6520e16","slug":"15467055681-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में तीन की मौत, एक गंभीर
Sun, 06 Jan 2019 10:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 06 Jan 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना ठियोग के साथ लगते देहा के तारापुरा सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस हादसे की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक बोलेरो पिकअप संख्या एचपी 62 ए 2786 माड़ौग से नेरीपुल की ओर आलू की खेप लेकर आ रही थी। तारापुर के पास चालक के अचानक नियंत्रण खो देने से गाड़ी सड़क के साथ लगते पेड़ से जा टकराई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
डीएसपी ठियोग रामलाल बंसल ने बताया कि इस हादसे में चालक दिनेश कुमार (32), पुत्र मदन लाल, निवासी सतोग, तहसील ठियोग, शिवराम (36), पुत्र उदम सिंह, गांव थांग, देवठी मझगांव और प्रताप (40), पुत्र बालक राम, गांव सतोग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रमोद, पुत्र सूरत राम, गांव देवठी इस हादसे में बुरी तरह से घायल हो गया है, जिसे ठियोग अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया है। हादसे में काल का ग्रास बने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।