{"_id":"5c2e3a0abdec22570b2fd999","slug":"15465335019-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास योजना के तहत हुई धांधलियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास योजना के तहत हुई धांधलियों का लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास योजना के तहत हुई धांधलियों का लिया जायजा
ननखड़ी तहसील की देलठ पंचायत पहुंचे एसडीएम रामपुर
देलठ-नागाधार सड़क का कार्य जल्द पूरा करे लोनिवि : चौहान
अमर उजाला ब्यूरो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी में 2 दिसंबर को आयोजित जनमंच कार्यक्रम में उठे मुद्दों का जायजा लेने वीरवार को एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ननखड़ी तहसील की देलठ पंचायत पहुंचे। यहां उन्होंने आवास योजना के तहत हुई धांधलियों का ब्योरा लिया। एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग को देलठ नागाधार सड़क का कार्य जल्द से जल्द समाप्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने जनमंच में उठी समस्याओं के बारे में भी जानकारी जुटाई।
वीरवार को एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने ननखड़ी तहसील की देलठ पंचायत का दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले देलठ पंचायत के जनमंच में उठे सड़क के मामले का निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा के तहत बनी सड़क को लोक निर्माण विभाग के अधीन लेकर इस सड़क का कार्य जल्द करने के निर्देश लोनिवि और राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए। इसके बाद देलठ पंचायत में आवास योजना के तहत हुई धांधलियों के बारे में भी जानकारी जुटाई। उन्होंने देलठ की पूर्व प्रधान कृष्णा राणा के बयान भी लिए। एसडीएम ने कहा कि इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर इंद्र ठाकुर, पूर्व प्रधान कृष्णा राणा, दयाल नलवा, नेकराम नलवा, बृजलाल राठौर, युवराज राणा, कृष्ण और यशपाल चौहान सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
एसडीएम के पहुंचने पर नदारद रहे जनप्रतिनिधि
वीरवार को एसडीएम रामपुर देलठ पंचायत पहुंचे तो उनके आगमन पर पंचायत का एक भी जनप्रतिनिधि मौजूद नहीं था, जिसको लेकर ग्रामीणों ने भी काफी रोष जताया। एसडीएम के पहुंचने पर पंचायत प्रधान, उप प्रधान, पंचायत सदस्य और यहां तक की चौकीदार भी मौके पर से नदारद था।