{"_id":"5c2b8ca4bdec2256f74c4e52","slug":"15463580418-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम लाल टास्टा शास्त्री चुने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम लाल टास्टा शास्त्री चुने अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नेरवा। संस्कृत शिक्षक परिषद् हिमाचल प्रदेश की खंड स्तरीय बैठक में नेरवा, चौपाल और कुपवी शिक्षा खंडों की संयुक्त कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। आम सहमति से कार्यकारिणी में राम लाल टास्टा शास्त्री को अध्यक्ष, देवेंद्र शर्मा को सचिव और रमेश शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक का आयोजन राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नेरवा में किया गया। बैठक की अध्यक्षता परिषद के जिला अध्यक्ष दिग्विजेंद्र कालिया ने की।
कार्यकारिणी में डीप राम शर्मा को उप प्रधान, नारायण सिंह को सह सचिव, जोगेंद्र शास्त्री को मुख्य सलाहकार, बारू राम को कार्यालय सचिव एवं विद्या नंद शास्त्री को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। वहीं गुलाब सिंह रथटा एवं राजेंद्र दत्त शास्त्री को जिला कार्यकारिणी के लिए मनोनीत किया गया। वहीं प्रदीप, प्रकाश, गीता देवी, आशा देवी, सावित्री देवी, मोहन लाल, राम लाल, विपा प्रकाश, राकेश, जोगेंद्र एवं ओम दत्त शास्त्री को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांग की है कि शास्त्री अध्यापकों को डीईएलईडी के स्थान पर बीएड करवाई जाए तथा शास्त्री अध्यापकों को टीजीटी पदनाम प्रदान किया जाए। उन्होंने सरकार से यह भी मांग की गई कि प्राक शास्त्री द्वितीय वर्ष को जमा दो के समकक्ष एवं शास्त्री को बीए के समकक्ष दर्जा दिया।
विज्ञापन