{"_id":"5c1d1219bdec2256e27b7db2","slug":"154540908412-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिपाशा बेस्ट स्टूडेंट और मानसी बेस्ट एथलेटिक्स चुने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिपाशा बेस्ट स्टूडेंट और मानसी बेस्ट एथलेटिक्स चुने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देलठ में वार्षिक पारितोषिक समारोह की धूम रही। समारोह में एसएमसी प्रधान गुड्डी भारती ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं जयपाल ठाकुर, रामदयाल चौहान और रमेश भारद्वाज विशेष अतिथि मौजूद रहे। स्कूल प्रशासन ने मुख्य अतिथि का पारंपरिक तरीके से सम्मानित किया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने समारोह में मौजूद मुख्य अतिथि और अन्य लोगों के समक्ष स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यातिथि ने बच्चों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। मंच का संचालन अशोक शर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक रंगारंग कार्यक्रम पेशकर समा बांधा। विद्यार्थियों ने समूह गान, एकांकी, फिल्मी, पंजाबी, किन्नौरी और पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। बच्चों ने बेटी बचाओ अभियान के तहत एक नाटक का आयोजन भी किया, जिसे सभी ने खूब सराहा।
विज्ञापन
समारोह में मुख्य अतिथि ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर बिपाशा शर्मा और बेस्ट एथलेटिक्स का खिताब मानसी बुशैहरी को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ छात्र प्रदीप और सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब पल्लवी को दिया गया। वहीं साल भर में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने पर साक्षी चौहान, अजीत कुमार, राकेश, बिपाशा, कौशल्या, कमलेश, प्रिया, स्वीटी, शिल्पा, रविता, प्रियंका, मानसी, किरण और रितेश सहित कई अन्य मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फतेह सिंह नेगी, सुरेंद्र, मोहन, अशोक कुमार, योगराज, हेमराज, रंजीत सिंह, राजेश शर्मा, राजेश कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, गुलशन, मनोज, वीर सिंह मेहता, तारा ठाकुर, पवन सनाटू, देवी सिंह, ललित, कपिल और कलावती सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन