{"_id":"5c191f7bbdec2257114a894b","slug":"15451503678-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सडीएम नरेंद्र चौहान ने दिलाई पद एवं गोपनियता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सडीएम नरेंद्र चौहान ने दिलाई पद एवं गोपनियता की शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साधना बनी रामपुर नप की मनोनीत पार्षद
एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद में मनोनीत पार्षद के रिक्त पद पर अब पार्षद की तैनाती हो गई है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी समर्थित चौथी मनोनीत सदस्य के रूप में साधना शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
नगर परिषद हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने पार्षद को शपथ दिलाई। इस मौके पर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी और ईटीओ रामपुर भी मौजूद रहे। पूर्व में भाजपा द्वारा मनोनीत किए गए पार्षद पर गाज गिरने के कारण नप में चौथे मनोनीत पार्षद का पद रिक्त चल रहा था। काफी गहमागहमी के बाद अब साधना शर्मा को मनोनीत पार्षद चुना गया है। मंगलवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा मंडल रामपुर के महामंत्री अनिल चौहान, मंडल सचिव किशोर परमार, प्रदेश महिला मोर्चा सचिव सुषमा मखैक, प्रदेश भाजयुमो प्रवक्ता विजय गुप्ता, मंडल सचिव मनोज अग्रवाल, मनोनीत पार्षद सुधांशु कपूर, अनु कुमार गोस्वामी, कमल स्वरूप, शहरी अध्यक्ष श्याम मेहता, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु पौंड, राजेश्वरी शुक्ला, स्वीटी शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। इस अवसर पर नवनियुक्त मनोनीत पार्षद साधना शर्मा ने कहा कि नगर परिषद के विकास और नप के लोगों को मूलभूत सेवाएं मुहैया करवाने को लेकर वह हमेशा प्रयासरत रहेगी। उन्होंने नप के सभी सदस्यों से सहयोग की अपील भी की।