{"_id":"5b250b384f1c1b315d8b55c5","slug":"151529154360-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोगली में नवाजीं होनहार छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोगली में नवाजीं होनहार छात्राएं
Updated Sat, 16 Jun 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
नृत्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली एमएड संस्थान नोगली ने शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। वार्षिक समारोह में प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के प्रोफेसर नैन सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने गत वर्ष संस्थान की परीक्षा में प्रथम आने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। शैक्षणिक सत्र 2015-17 में कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मेधावी अमिता नेगी को 11000 रुपये से पुरस्कृत किया।
अंजली मांगल, मोनिका को तीसरे और चौथे सेमेस्टर में पहले स्थान पर आने के लिए 1100 रुपये की राशि से पुरस्कृत किया। वार्षिक समारोह के दौरान छात्र और छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। छात्रों ने पंजाबी, किन्नौरी, पहाड़ी और फिल्मी गीतों पर धमाल मचाया। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. नवीन कुमार मोक्टा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान एसडीएम रामपुर नरेश चौहान, विभाग प्रचारक आरएसएस प्रताप, जिला कार्यवाहक चंद्रकांत, प्रांत अध्यक्ष एबीवीपी कौल नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे।