{"_id":"5ad202584f1c1b63098b476d","slug":"151523712600-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद में चार नए पार्षद मनोनीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद में चार नए पार्षद मनोनीत
Updated Sat, 14 Apr 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
नगर परिषद रामपुर में चार नए पार्षद मनोनीत हुए हैं। इनमें सुधांशु कपूर, कमल स्वरूप, अनु कुमार गोस्वामी और स्वाति बंसल शामिल हैं। ये सभी पार्षद भाजपा समर्थित हैं। अब नगर परिषद में भाजपा समर्थित छह पार्षद हो गए।
पार्षद सुधांशु कपूर पिछले लगभग 15 वर्षों से भाजपा के विभिन्न पदों पर रह चुके है। शहरी केंद्र युवा मोर्चा अध्यक्ष के साथ-साथ जिला खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी रह चुके है। वर्तमान में रामपुर मंडल के प्रेस सचिव का कार्यभार संभाल रहे है। पार्षद कमल स्वरूप लगभग 20 वर्षों से पार्टी के साथ जुड़े है। युवा मोर्चा के मंडल सचिव के पद पर सेवाएं दे चुके और वर्तमान में मंडल कार्यकारिणी सदस्य और शहरी केंद्र के महामंत्री के पद पर है। भाजपा के तीसरे मनोनीत पार्षद अनु कुमार गोस्वामी वर्तमान में खेलकूद प्रकोष्ठ मंडल रामपुर सह संयोजक के पद पर है। भाजपा की चौथी मनोनीत पार्षद स्वाति बंसल समाजसेवी है।