फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ब्लाक यूथ कांग्रेस ने मडाव में बनाई अगले लोकसभा चुनाव की रणनीति

ब्लाक यूथ कांग्रेस ने मडाव में बनाई अगले लोकसभा चुनाव की रणनीति

Thu, 05 Apr 2018 07:08 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
मडौग में केंद्र सरकार के विरुद्ध मौन प्रदर्शन
विज्ञापन

चौपाल ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में उठे मुद्दे
लोस चुनाव को लेकर तैयारी करने के निर्देश
नेरवा (रोहड़ू)। चौपाल ब्लॉक यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मडौग बाजार में केंद्र सरकार के विरुद्ध मौन प्रदर्शन किया। इसके बाद जोन अध्यक्ष हेमंत डोगरा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रदेश यूथ कांग्रेस सचिव प्रेम डोगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 2019 लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियों को लेकर निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों को गांव-गांव जा कर लोगों को अभी से जागरूक किया जाए। 2014 के चुनाव में महंगाई और बेरोजगारी कम करने का वायदा करके सत्ता में आई मादी सरकार आज अपने वायदे को भूल चुकी है। उन्होंने कहा कि महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। बेरोजगार ठोकरें खाने को मजबूर हैं। घोटालेबाज देश की जनता का धन हड़प कर विदेशों में मौज उड़ा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि घर-घर जा कर केंद्र सरकार को अगले चुनाव में बाहर करने के लिए अभी से माहौल तैयार करें। बैठक में लक्की रूक्टा, अनिश दीवान, अनिल डोगरा, अक्षय ब्रागटा, अनूप बॉबी, सिंदिया रपटा, दिनेश सोखटा, कमलेश राणा, बलदेव सदमटा, अनिकेत चौहान, सिद्धार्थ कास्टा, अमित पोटन, राजेंद्र ठाकुर आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed