{"_id":"5a733ed14f1c1bf17b8b4d81","slug":"151517502161-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोगली में पहाड़ी नाटी पर धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोगली में पहाड़ी नाटी पर धमाल
Updated Thu, 01 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
बुशहर पब्लिक स्कूल नोगली में वार्षिक समारोह मनाया गया। समारोह में टेक चंद शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। वहीं डीडी ठाकुर, डीडी शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। स्कूल के संस्थापक हरदेव सिंह राणा ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों को सम्मानित किया। छात्राओं ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। स्कूल की शिक्षिका संतोष थापर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम का सिलसिला शुरू हुआ। इसमें गगनदीप, संदीप, मृत्युंजय, अजय, सुजल ने पहाड़ी नृत्य पेश कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। पायल, अंजली, नेहा, सुमन, कंगना, आंचल और कल्पना ने पंजाबी डांस कर खूब वाहवाही लूटी। अर्पित शर्मा, रिध्यांश, रोहन, रीतिका, आंचल नेगी, वैभव राणा, प्रेम लता और देवांशी ने पहाड़ी नाटी पेशकर धमाल मचाया। मुख्यातिथि टेकचंद शर्मा ने मेधावियों पल्लवी, ध्रुव, सूर्यांश, स्मृति, ऋषभ चौहान, मयंक चौहान, दिवांशी कायथ, लक्ष्मण राणा, तपिश भारद्वाज, पलक धीमान, अर्चना मयूर, संचीत शर्मा, पूर्ण बहादुर और आर्यन मेहता सहित अन्य विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। टेक चंद ने बच्चों को अच्छे मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में कड़ी मेहनत करने की बात कही और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर तारा चंद्र शर्मा, रंगीला भारद्वाज, संतोष थापर, योगिता ठाकुर, बजरंगी सहित बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
...............
फोटो कैप्शन
बुशहर पब्लिक स्कूल नोगली में वार्षिक समारोह में प्रस्तुति पेश करते बच्चे। अमर उजाला