{"_id":"5a44df684f1c1bcf6d8b69b1","slug":"151514463080-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह से बिजली बहाल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह से बिजली बहाल नहीं
Updated Thu, 28 Dec 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला (किन्नौर)। कल्पा खंड की ग्राम पंचायत तेलंगी के ग्रामीण बीते एक सप्ताह से अंधेरे में गुजर बसर करने को मजबूर हैं। पंचायत के उपमुहाल तरखवा के शुकवा और चुतयो गांव में एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। कंपकंपाती ठंड में बिना बिजली के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। विद्युत बोर्ड आपूर्ति बहाल नहीं कर पा रहा है।
एक सप्ताह पूर्व तेलंगी पंचायत के चुतयो में विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई थी, जिससे पंचायत के दो गांव में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। विद्युत आपूर्ति न मिलने से दोनों गांव के 250 से अधिक लोगों को मुश्किल हो रही है। ग्रामीण सोलर लाइटों, मोमबत्तियों और लालटेनों के सहारे रातें काट रहे हैं। जिला परिषद अध्यक्ष किन्नौर प्रितेश्वरी नेगी ने कहा कि एक सप्ताह तक विद्युत आपूर्ति बहाल न होना तर्कसंगत नहीं है। रविना नेगी, ज्ञान नेगी, भूपेश नेगी, शेर सिंह नेगी, रविंद्र सिंह नेगी, अनंतराम नेगी, सुरेश नेगी आदि ने कहा कि बिजली बोर्ड ट्रांसफार्मर को ठीक नहीं करवा पा रहा। ऐसे में लोगों को बिना बिजली के परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रभावित लोगों ने सरकार, जिला प्रशासन और विद्युत बोर्ड से समय रहते ट्रांसफार्मर को ठीक कर लोगों को सुचारु विद्युत आपूर्ति देने की मांग की है।
यह है बिजली बोर्ड का तर्क
विद्युत बोर्ड के एसडीओ रिकांगपिओ पीसी नेगी ने कहा कि सिर्फ एक सप्ताह ही तो हुआ है। बीच-बीच में ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। वीरवार देर शाम तक विद्युत आपूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा।