फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   1500 meter race om prakash win gold

1500 मीटर दौड़ में ओम प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 28 Dec 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
1500 meter race om prakash win gold
किन्नौर दिव्यांग खिलाडी जीत के मेडल हासिल करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने राज्य स्तरीय पैरा स्पोर्ट्स (एथलेटिक्स) चैंपियनशिप 2021 की प्रतियोगिता धर्मशाला सांई इंडोर और सिथेंटिक मैदान में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के हर जिले से दिव्यांग खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में जिला किन्नौर के दिव्यांग खिलाड़ियों ने प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 17 पदक अपनी झोली में डाले।
विज्ञापन

किन्नौर जिला पैरा स्पोर्ट्स के अध्यक्ष/प्रभारी राजेंद्र नेगी कहा कि जिले के खिलाड़ियों ने 17 पदकों पर कब्जा जमाकर किन्नौर का ही नहीं, हिमाचल और देश का नाम भी चमकाया है। उन्होंने कहा कि 1500 मीटर दौड़ में ओम प्रकाश ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रतिभा का डंका बजाया है। सीताराम ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। अंजली, शशी प्रभा और माला भगती ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

इसके अलावा युधिष्ठर, नीरज और अक्षय ने 100 मीटर, 800 मीटर दौड़ में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉंज मेडल की बौछार की। राजेंद्र नेगी ने कहा कि यह खिलाड़ियों की मेहनत का नतीजा है, जो कि जिला किन्नौर में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पुरस्कार जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किन्नौर के दिव्यांग बच्चों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed