{"_id":"614dfcd58ebc3e046034ea48","slug":"15-corona-news-cases-in-nichar-and-two-in-theog-rampur-hp-news-sml385030763","type":"story","status":"publish","title_hn":"निचार में 15, ठियोग में दो वकील पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निचार में 15, ठियोग में दो वकील पॉजिटिव
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट
रिकांगपिओ/ठियोग। किन्नौर जिले में शुक्रवार को एक साथ 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। निचार में एक साथ इतने अधिक मामले आने से हड़कंप मच गया है। इसके अलावा ठियोग में दो वकीलों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। एहतियातन कोर्ट को 30 सितंबर तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में शुक्रवार को कोविड-19 के 91 सैंपल एकत्रित किए गए थे। इसमें 15 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आने वाले सभी निचार से संबधित हैं। सभी को होम-आइसोलेट कर दिया गया है। उन्होेंन कहा कि जिले मे कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 24 हो गई है। वहीं ठियोग कोर्ट में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं।
इसको देखते हुए कोर्ट 30 तक बंद रहेगा। वैश्विक महामारी कोरोना को लोगों ने अब हल्के में लेना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि कहीं शादियां तो कहीं राजनीतिक पार्टियों के कार्यक्रम थमने का नाम नहीं ले रहे है। अब सरकार ने स्कूलों को खोलने का भी एलान कर दिया है। बार संघ के महासचिव हेमंत राठौर ने बताया कि बार संघ के दो वकील पॉजिटिव आने के बाद बार संघ की ओर से 30 तक कोर्ट बंद रखने का फैसला लिया गया है।