फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नप के रहू कॉलोनी का रास्ता भू स्खलन से क्षतिग्रस्त

नप के रहू कॉलोनी का रास्ता भू स्खलन से क्षतिग्रस्त

Mon, 06 Aug 2018 10:04 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
रहू कॉलोनी का रास्ता
विज्ञापन

भूस्खलन से क्षतिग्रस्त
ग्रामीणों ने समस्या हल करने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करवाए रास्ता : आरपी नेगी
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के वार्ड नौ में रहू कालोनी का रास्ता क्षतिग्रस्त होने से दो दर्जन से मकानों को भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। इसी मुद्दे को लेकर कालोनी का एक प्रतिनिधिमंडल आरपी नेगी की अध्यक्षता में एसडीएम नरेंद्र चौहान से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मांग की है कि इस संबंध में नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दें, जिससे इस रास्ते को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जा सके।
गौरतलब है कि 25 से 27 जुलाई को हुई भारी बारिश के कारण रहू कॉलोनी का रास्ता भूस्खलन के चलते क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे दो दर्जन से अधिक मकानों को भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। इस रास्ते से स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को अस्पताल लाने-ले जाने में कई कठिनाइयों का समाना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम से कहा कि नगर परिषद के अधीन आने के बाद भी आज दिन तक पानी की निकासी के लिए कोई उचित प्रबंध नहीं किया है। इसके चलते उक्त कॉलोनी में भूस्खलन हो रहा है। लोगों ने एसडीएम से मांग करते हुए कहा है कि यदि इस प्वाइंट पर हो रहे भू स्खलन को रोकने के लिए उचित प्रबंध नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा पेश आ सकता है। वहीं इस मौके पर मस्त राम कपाटिया, राहुल, राजकुमार, कांता देवी, सीता देवी, अरूणा, सुषमा, विमला, उर्मिला, इंदू जिष्टू और गोलू के अलावा कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed