{"_id":"5a9807084f1c1bef7b8ba21e","slug":"141519912712-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाधार में लगेगा महिला जागरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानाधार में लगेगा महिला जागरूकता शिविर
Updated Thu, 01 Mar 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। उप तहसील कोटगढ़ की थानाधार पंचायत में शनिवार को महिला जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्रदेश महिला आयोग अध्यक्षा डेजी ठाकुर क्षेत्र की महिलाओं से सीधा संवाद कर महिलाओं के अधिकारों, समस्याओं और मांगों पर विचार सांझा करेंगी। अध्यक्ष अमर सिंह नलवा ने बताया कि 3 मार्च शनिवार को ग्राम पंचायत थानाधार में महिला जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश महिला आयोग अध्यक्षा डेजी ठाकुर के अलावा तहसील कुमारसैन के सभी विभागीय अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह शामिल होंगे। अमर सिंह नलवा ने क्षेत्र वासियों से आह्वान किया है कि ज्यादा संख्या में आकर शिविर का लाभ उठाएं।
विज्ञापन