{"_id":"5a1ea3384f1c1b6e468b721a","slug":"141511957304-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा कंबा में पांच माह से बस ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा कंबा में पांच माह से बस ठप
Updated Wed, 29 Nov 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
HRTC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूो
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)।
किन्नौर जिले के बड़ा कंबा और छोटा कंबा में पांच माह से लोगों को परिवहन निगम की बस सेवा न मिलने से लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। रिकांगपिओ पथ परिवहन निगम की बस सेवा रिकांगपिओ से लेकर बड़ा कंबा तक न जाने से लोगों को निजी गाड़ियों में भारी भरकम पैसे देकर जाना पड़ रहा है।
परिवहन निगम की बस सेवा न मिलने से ग्राम पंचायत छोटा कंबा सहित गांव गरशु, शौरंग, और रूपी के गुरगुरी, मंजगांव, हुरवा, शिगारचा, डबलिंगख् बूरंग, पोश्पा नालीग-1 नालीग-2 और बटकाओ के लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत रूपी के पूर्व प्रधान रघुदास नेगी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बलदेव नेगी, प्रधान छोटा कंबा राजेश नेगी, पूर्व उपप्रधान छैडुप नेगी, अशोक नेगी, रामदेव नेगी, धर्मपाल नेगी, देवीदयाल नेगी और रोशन नेगी ने बताया कि पथ परिवहन निगम के अधिकारियों और लोनिवि के लापरवाही के चलते रिकांगपिओ से बड़ा कंबा रूट पर 5 माह से बस नहीं चलाए जाने से क्षेत्र के लोगों में पथ परिवहन निगम और जिला प्रशासन के प्रति खासा रोष है। लोगों ने जिला प्रशासन और निगम से सड़क पर समय के रहते बस चलाने की मांग की है। अन्यथा लोग निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
रिकांगपिओ के आरएम प्रेम कश्यप ने बताया कि छोटा कंबा में चालक और परिचालक के लिए खाने पीने की उचित व्यवस्था न होने से बसें नहीं भेजी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान इस मार्ग पर बस को भेजा गया लेकिन चालक और परिचालकों के लिए खाने की व्यवस्था न होने से बस उक्त रूट पर बंद करना पड़ा।