{"_id":"59fc967d4f1c1b78548bab18","slug":"141509725821-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में मनाया वार्षिक खेलकूद दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में मनाया वार्षिक खेलकूद दिवस
Updated Fri, 03 Nov 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौ सौ मीटर दौड़ में निखिल-प्रियंका प्रथम
केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)।
केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्राथमिक कक्षाओं के करीब 230 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जलेबी दौड़, निंबू चम्मच दौड़, थ्री लेग व फ्रॉग रेस, थर्ड नीडल रेस, मैथ रेस, स्केल रेस, 50 और 100 मीटर दौड़, ड्रेस रेस में छात्रों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य समतन नेगी बतौर मुख्यातिथि, पदम नेगी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
छात्र वर्ग की 200 मीटर दौड़ में पांचवीं कक्षा के निखिल प्रथम, नमन द्वितीय और मृदुल तृतीय स्थान पर रहा। चौथी कक्षा से प्रियांशु चंद्रा प्रथम, मनवीर द्वितीय और शिवम तृतीय रहे। पांचवीं कक्षा की छात्राओं में प्रथम प्रियंका, द्वितीय अदिति और तृतीय सिमरन रही। चौथी कक्षा में ललिता प्रथम, पल्लवी राज द्वितीय और अन्वेशा तृतीय स्थान पर रही। फ्रॉक रेस में प्रतीक गुरुम प्रथम, निखिल द्वितीय और आयुष ठाकुर तृतीय, छात्रा वर्ग में एंजल राउल पहले, साक्षी दूसरे और अनुष्का तीसरे स्थान पर रही। लेमन स्पून स्पर्धा के छात्र वर्ग में आयुष ठाकुर प्रथम, रोहित द्वितीय और अनाहद डोगरा तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में ईशा शर्मा पहले, नीलिमा भेंगरा दूसरे और अनुष्का तीसरे स्थान पर रही। बैलून रेस में योगराज प्रथम, लोटे रोगे द्वितीय, छात्रा वर्ग में श्वेता प्रथम और कर्मा मेहता द्वितीय रही। थर्ड नीडल रेस में मृदुल प्रथम, रोबन बीर द्वितीय, चौथी कक्षा में आयुष प्रथम और हिमांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं के वर्ग में पांचवीं कक्षा से श्रेयांसी नेगी पहले, भाग्यश्री दूसरे, चौथी कक्षा में अनिशा नेगी पहले और पल्लवी राज दूसरे स्थान पर रही। थ्री लेग रेस के छात्र वर्ग में हिमांशु व आयुष ने पहला, नकुल-मनवीर ने दूसरा, रोहित दास और अभिनव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में सृष्टि राज व ललिता पहले, सोनाक्षी और सुहाना द्वितीय रही। बोरी दौड़ के छात्र वर्ग में नमन प्रथम और निखिल द्वितीय, चौथी कक्षा से प्रियांशु पहले और शिवम दूसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में पांचवीं कक्षा की प्रियंका प्रथम, भाग्य श्री द्वितीय रही। चौथी कक्षा में ललिता प्रथम और यशिका ने द्वितीय स्थान पाया। मेंटल मैथ में श्रेयसी, खुशी ने पहले और जतिन ने दूसरे स्थान पर बाजी मारी। जलेबी रेस में मीनाक्षी शर्मा प्रथम और मनीषा द्वितीय रही, जबकि छात्र वर्ग में युवराज माला प्रथम और आदित्य द्वितीय रहे। प्रतियोगिता में नविता नेगी, पुष्प लता, सीमा नेगी, सीमा कुमारी, जेंदना, लक्ष्मी, सुखवीर, हितेश नेगी और अध्यापक शिव कुमार का विशेष योगदान रहा। इस दौरान स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।