{"_id":"5bddda9dbdec2232cd69b201","slug":"131541266077-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी देवताओं के आगमन के साथ शुरू हुआ आनी का सिराज उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी देवताओं के आगमन के साथ शुरू हुआ आनी का सिराज उत्सव
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवी-देवताओं के आगमन
के साथ सिराज उत्सव शुरू
विधायक किशोरी लाल ने किया मेले का विधिवत शुभारंभ
दंगल प्रतियोगिता रहेगी सिराज मेले का मुख्य आकर्षण
दो रात्रि सांस्कृतिक संध्याओं में लोक कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी में शनिवार को तीन दिवसीय सिराज उत्सव का विधिवत आगाज हुआ। क्षेत्र के आराध्य देवता श्री शमशरी महादेव और पनेउई नाग इस मेले में भाग लेते हैं। सिराज उत्सव में दोनों देवताओं की आनी बाजार में शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने शिरकत कर देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस सिराज उत्सव का उद्घाटन आनी विस क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर ने किया।
इस दौरान एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विधायक ने क्षेत्रवासियों को सिराज उत्सव की बधाइयां दीं और कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर इस सिराज उत्सव को मनाएं। उन्होंने आनी क्षेत्र में भाजपा सरकार में चल रहे विकास कार्यों को गिनाया। विधायक ने मेला कमेटी को सिराज उत्सव के सफल आयोजन के लिए 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम के जीर्णोद्धार के कार्य को पूरा करने के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले इस सिराज उत्सव में दंगल प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण रहेगी, इसमेें देश भर से आए हुए नामी पहलवान भाग लेंगे। वहीं स्कूल के बच्चे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे और दो रात्रि सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश भर के नामी लोक गायक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सिराज उत्सव के समापन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे।