फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   आईटीबीपी के जवानों ने अस्थायी पुल बनाकर लोगों को दी राहत

आईटीबीपी के जवानों ने अस्थायी पुल बनाकर लोगों को दी राहत

Sun, 19 Aug 2018 09:55 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। कूट पंचायत को आईटीबीपी के जवानों ने देश दुनिया से जोड़ दिया है। रविवार को आईटीबीपी की 43वीं बटालियन के कंपनी कमांडेंट पंकज शाह की अध्यक्षता में जवानों की एक टुकड़ी दुर्गम क्षेत्र कूट पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। इस टुकड़ी ने कूट खड्ड में अस्थायी पुल का निर्माण कर ग्रामीणों को आने-जाने सुविधा प्रदान की है। हालांकि ग्रामीण झूले के निर्माण में स्वयं जुटे हुए हैं। शुक्रवार को बादल फटने से कूट पंचायत के कूट, किनफी, रोपनी, खिउंचा सहित आधा दर्जन गांव का आपसी संपर्क भी टूटा हुआ है। गांव को जोड़ने वाले पुल, सड़क और संचार सुविधाएं भी चरमरा गई हैं। लोक निर्माण विभाग भी जेसीबी, बुलडोजर से सड़क खोलने में लगा है।
विज्ञापन

रामपुर उपमंडल की दुर्गम पंचायत कूट के जंगल में बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लेने प्रशासन की टीम पैदल कूट पहुंची। सड़क बाधित होने से प्रशासन की टीम शनिवार को कूट नहीं पहुंच पाई थी। रविवार को प्रशासन का दल कई किलोमीटर पैदल चल कर घटनास्थल पर पहुंचा।
विज्ञापन

बीती शुक्रवार शाम को कूट पंचायत में बादल फटने से काफी तबाही मच गई थी। क्षेत्र में पांच पुल बाढ़ की चपेट में आ गए थे और संपर्क सुविधा पूरी तरह से बाधित हो गई थी। प्रशासन की टीम में तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर, सभी विभागों के कर्मचारी और भाजपा नेता प्रेम सिंह द्रैक भी पैदल कूट पहुंचे। भूस्खलन से कूट सड़क बाधित होने के कारण प्रशासन के दल को भी काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ा। भाजपा नेेता प्रेम सिंह द्रैक ने कहा कि सरकार प्रभावितों को हर संभव सहायता दे रही है। जल्द ही क्षेत्र में स्थायी पुल की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम रामपुर देवेंद्र चौहान ने बताया कि आईटीबीपी ने सराहनीय कार्य कार्य करते हुए एक अस्थायी पुल का निर्माण कर दिया है। क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को राहत मिली है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed