फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   आनी में लगातार बारिश ने मचाई कहर

आनी में लगातार बारिश ने मचाई कहर

Mon, 13 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
आनी में लगातार बारिश से भारी नुकसान
विज्ञापन

एनएच 305 समेत 24 सड़कें बंद, 24 बसें फंसी
आनी उपमंडल में एक करोड़ रुपये का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल में रविवार देर रात से लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बिश्लाधार में एक गाय मलबे की चपेट में आ गई। वहीं हरिपुर में भी सड़क का डंगा गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रशासन को मिली रिपोर्ट के अनुसार कुल नौ मकान और एक गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई है। एचआरटीसी की 24 बसें विभिन्न रूटों में फंसी हैं, जिसके कारण निगम को लाखों का नुकसान हुआ है।
वहीं सैंज.-आनी ओट एनएच 305 के अलावा लोक निर्माण विभाग की 23 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। कई जगह मकानों के डंगे गिरने से मकान खतरे की जद में आ गए हैं। नदी-नाले उफान पर हैं। लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। लोक निर्माण विभाग को 60 लाख और एनएच को 30 लाख का नुकसान होने की सूचना है।
विज्ञापन

एकत्रित सूचना के अनुसार रविवार रात से जारी इस बारिश से एनएच 305 आनी-जलोड़ी और आनी-लूहरी-छाँवटी के बीच जगह-जगह भूस्खलन के चलते बंद हो गया था। जिसे खोलने की दिनभर कवायद जारी रही। इस एक बारिश से ही एनएच को लगभग 30 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। वहीं लोक निर्माण विभाग की आनी, निरमंड क्षेत्रों की आनी, बशता, रूना, जुंडवा, गुगरा, जाओं, तराला, शमशर, चवाई, दलाश, लूहरी, दलाश, निथर, आनी, निगान, शवाड, कराना, पनेई, जाबो, कंडागई, निमला, तिहनी, शुश, लुहरी, बागीपुल, जाओं, कोठी और करशाला सहित 23 मार्ग ठप हो गए हैं। एक दिन में ही लोक निर्माण विभाग को 50 लाख रुपयों से अधिक का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनी खंड की बिश्लाधार पंचायत के बगौली गांव में डोला राम पुत्र दिला राम की गौशाला भूस्खलन की चपेट में आने से उसकी गाय मलबे में जिंदा दफन हो गई। हरिपुर में डंगा और एक मकान पर गिर जाने से महेंद्र सिंह का मकान ध्वस्त हो गया। मलबे में दबी एक गाय को पुलिस, होमगार्ड और अग्निशमन विभाग के जवानों ने बड़ी मशक्कत के साथ सुरक्षित निकाला। कुंगश पंचायत के उपरला टेशन गांव में भी चमन लाल के मकान पर मलबा गिरने से उसकी पत्नी को हल्की चोटें आईं जबकि मकान को भी क्षति पहुंची है। शवाड के खोखा नाला में भी पहाड़ी से आए एक बड़े पत्थर से दुकान का शटर टूट गया और दीवार को भी नुकसान पहुंचा है।
लोक निर्माण विभाग निरमंड के अधिशाषी अभियंता राहुल सूद के अनुसार निरमंड मंडल में ही 23 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। जिन्हें बहाल करने का काम युद्धस्तर पर चला है। विभाग ने मंगलवार तक सड़क को खोलने का लक्ष्य रखा है। विभाग को एक दिन में ही 50 लाख के नुकसान का अनुमान है।

वहीं इस संबंध में एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि आनी क्षेत्र में जगह जगह से नुकसान होने की सूचना मिल रही है। अब तक मिली रिपोर्ट के अनुसार कुल नौ मकान और एक गौशाला के अलावा एक गाय के मरने की सूचना है। इस दौरान करीब 11 लाख 70 हजार का नुकसान होने का अनुमान है। प्रशासन नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रहा है और प्रभावितों को जल्द तय नियमों के तहत राहत राशि दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed