{"_id":"5ab508d04f1c1b71778b7135","slug":"131521813712-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कें अवरुद्ध, बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कें अवरुद्ध, बिजली आपूर्ति ठप
Updated Fri, 23 Mar 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)।
किन्नौर में बुधवार को हुए हिमपात के दो दिन बाद भी जिले में जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है। समूचे जिले में अभी तक कई जगह सड़कें और बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। आधा दर्जन ग्रामीण सड़कों पर बर्फबारी और फिसलन के चलते परिवहन निगम की बसों की आवाजाही आधे रास्ते तक ही हो पाई।
अधिक बर्फबारी के चलते पूह खंड की तरफ 66 केवी टावर लाइन कुछ स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने से कई ग्रामीण क्षेत्रों सहित स्पीति वैली में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को बिना बिजली ही गुजारा करना पड़ रहा है। सड़कें बंद होने से लोगों को कई किमी तक पैदल सफर करना पड़ रहा है। उधर, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन भावानगर पीसी नेगी, एक्सईएन कल्पा एमआर नेगी ने कहा कि छितकुल, चांसू, शौंग, सापनी, आसरंग, नेसंग, ठंगी, लंबर में हुई भारी बर्फबारी को हटाने के लिए सात जेसीबी मशीनें और डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर लगाए गए हैं। शनिवार तक सभी सड़कों को बहाल कर दिया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को परेशानी न हो।