फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   धोगी स्कूल में पेयजल किल्लत से जूझ रहे विद्यार्थी और शिक्षक

धोगी स्कूल में पेयजल किल्लत से जूझ रहे विद्यार्थी और शिक्षक

Wed, 14 Mar 2018 06:32 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
धोगी स्कूल में सूखे बच्चों के हलक
विज्ञापन

कई माह से पेयजल किल्लत का समाधान नहीं, परेशानी बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)।
आनी खंड की ग्राम पंचायत धोगी में कई माह से बच्चे और शिक्षक पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। आईपीएच विभाग को बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा, जिससे समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बच्चों को पीने का पानी घर से लेकर आना पड़ रहा है। स्कूल में पेयजल किल्लत की समस्या को दूर करने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता से मुलाकात की।

आईपीएच विभाग आनी के कनिष्ठ अभियंता अरविंद चौधरी ने एसएमसी को आश्वासन दिया कि जल्द पेयजल किल्लत दूर होगी। प्राथमिक स्कूल धोगी में बीते कई माह से पेयजल किल्लत चल रही है। यहां आईपीएच विभाग पेयजल मुहैया करवाने में नाकाम साबित हो रहा है और स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को पेयजल किल्लत की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। एसएमसी की कनिका, प्रेमलता, सीता देवी, निलमा देवी, मान दासी और बिमला ने बताया कि स्कूल के बच्चे पिछले कई माह से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इस बारे में विभाग को कई बार अवगत करवाया गया। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed